बाह: मढेपुरा गांव में बारिश में झोपड़ी में रह रहा किसान, सरकारी मदद की गुहार
बाह के मढेपुरा गांव में रहने वाला एक गरीब किसान और उसके बच्चे कई सालों से झोपड़ी में जीवन गुजार रहे हैं। किसान ने प्लास्टिक की पन्नी लगाकर किसी तरह अपने परिवार को बारिश से बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस अस्थायी उपाय से मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। किसान ने सरकारी आवास योजना के तहत घर की मांग करते हुए कई बार अधिकारियों से मदद की अपील की है।