बाह: गुमान सिंह पुरा गांव में वायरल बुखार का प्रकोप दर्जनों बच्चे और बुजुर्ग बीमार
बाह क्षेत्र के गुमान सिंह पुरा गांव में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, जिससे कई दर्जन बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो गए हैं। गांव में बुखार के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। ग्रामीण प्रशासन से गांव में मेडिकल टीम भेजने की मांग कर रहे है और बीमार लोगों को समय से इलाज किया जाय।