"सेवा संकल्प अभियान" के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
---
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
---
"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खालवा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘मेरे सपनों का भारत’ रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री रामचंद्र भाटी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
डिप्टी कलेक्टर एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुश्री दीक्षा भगोरे ने बताया कि कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपनी कल्पनाओं और विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीक, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत की परिकल्पना जैसे विषयों को अपनी चित्रकला में आकर्षक ढंग से उकेरा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच संस्कार सांस्कृतिक समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए जनजागरूकता संदेश को सराहा।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री रामचंद्र भाटी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अशोक गौर, जनपद पंचायत खालवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रतीलाल कनासे, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री आनंद भारद्वाज तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिला और विकसित भारत के संकल्प को चित्रकला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अभिव्यक्ति मिली।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh
Department of Culture, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सफलता_की_कहानी
#khandwa
46 views | Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026