चक्रधरपुर: रश्मी इलेक्ट्रिक्स चोरी मामले में फॉरेंसिक जांच तेज
चक्रधरपुर शहर के एनएच 75 किनारे स्थित रश्मी इलेक्ट्रिक्स दुकान में सोमवार की अहले सुबह हुई चोरी की घटना पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बन गई हैl करीब 75 दिनों के अंतराल में एक ही दुकान में दूसरी बार बड़ी चोरी होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी हैl स्थानीय पुलिस के अलावा सीआईडी और स्पेशल ब्रांच भी मामले की जांच में जुट गई हैl