टिकारी: परैया में पुलिस ने शराबी और शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाया, एक महिला सहित 3 धंधेबाज दबोचे
Tikari, Gaya | Oct 17, 2026 परैया थाना क्षेत्र में पर्व त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए पुलिस शराबी व शराब कारोबारी के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। इसी बीच पुलिस ने एक महिला सहित कुल 4 शराब धंधेबाज को पकड़ा है। जिनके पास से 23.5 लीटर महुआ शराब बरामद हुई है। SHO ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अंतर्गत FIR दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।