अनूपपुर: रैंप एमएसएमई कार्यशाला में युवाओं को मिला स्वरोजगार का मार्गदर्शन
रैंप कंपोजिट एमएसएमई के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और नव उद्यमियों को उद्योग स्थापना एवं स्वरोजगार की योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और युवाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, उद्यमी मौजूद रहे।