नवाबगंज: रेकी कर स्कूलों को निशाना बनाने वाले 3 चोरों को बाराबंकी पुलिस ने दबोचा, नकदी और सामान बरामद
बाराबंकी पुलिस को चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, नकदी, वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।