गुना नगर: हनुमान चौराहा: जीतू पटवारी पर टिप्पणी से कांग्रेस भड़की, सीएम माफी मांगे वरना होगा उग्र प्रदर्शन
गुना में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से माफी की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड तैनात रही।