पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से लखनऊ के लिए शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस को राज्यपाल, डिप्टी सीएम और सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश भर में एक साथ 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस कड़ी में पटना लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पटना जंक्शन पर अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष,राज्यपाल,डिप्टी सीएम और सांसद ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।