हुसैनगंज: सलोनेपुर व रसीदचक गांव में सदस्यता अभियान के तहत ग्रामीणों को नमो ऐप के माध्यम दिलाई गई सदस्यता
हुसैनगंज प्रखंड के सलोनेपुर व रसीचक गांव में बीती रात भाजपा नेता धनंजय सिंह द्वारा सदस्यता अभियान के तहत गांव के ग्रामीणों को नमो ऐप के माध्यम से सदस्यता दिलाई गई। प्रधानमंत्री द्वारा किये गए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान दर्जनों लोग उपस्थित थे।