भीलवाड़ा। पुलिस थाना प्रतापनगर व गठित विशेष पुलिस टीम ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पीतल की माला को असली सोना बताकर लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के एक सक्रिय सदस्य खीमाराम बागरी को कर्नाटक से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।