महमूदाबाद: महमूदाबाद ब्लॉक परिसर में खराब हैंडपंप, फरियादी पानी के लिए तरस रहे हैं, जिम्मेदार बेपरवाह
महमूदाबाद ब्लॉक परिसर में लगे दो सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे फरियादियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में स्थिति और गंभीर हो गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हुई, अधिकारी नगर पालिका पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।