भिंड नगर: मेहगांव में टमटमों की भरमार से यातायात व्यवस्था बिगड़ी, बाजार में लग रहा जाम; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
भिंड जिले के मेहगांव कस्बे में अत्यधिक टमटम चलने के कारण बाजार क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मेहगांव की सड़कों के सकरे होने के चलते जाम की स्थिति निर्मित होती है