राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को दोपहर 2:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित कुमार तोलानी की मौजूदगी में समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों एवं जन शिकायतों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की गई।