मोहनलालगंज: नवजीवन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में न्यायाधीश मनीष कुमार रहें उपस्थित
मोहनलालगंज स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में आज स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। हाईकोर्ट के न्यायाधीश मनीष कुमार और वरिष्ठ अधिवक्ता एलपी मिश्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहें। स्कूल की स्थापना पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई और बसंत पंचमी के उपलक्ष पर कार्यक्रम मनाया गया। बच्चों ने स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।