मोहनलालगंज: विकास खण्ड मोहनलालगंज में आयोजित नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम में पहुँचे विधायक
मोहनलालगंज में नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकसभा 2024 के चुनाव की तैयारी पर जोर दिया गया। महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार- प्रसार कर उन्हें इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत उपस्थित रहें। इसी दौरान विधायक ने संबोधित करते हुए कहा यह सदन महिला को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों के लिए उनका हृदय की गहराई से धन्यवाद देता है।