मोहनलालगंज: ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना निगोहां पुलिस टीम ने 1 घंटे के अंदर गुमशुदा बच्ची को सकुशल किया बरामद
थाना निगोहाँ पुलिस टीम के द्वारा मात्र 1 घंटे के अंदर 5 वर्ष की गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। महिला सशक्तीकरण एवं ऑपरेशन मुस्कान के तहत चलाए जा रहे अभियान में गुमशुदा को उसके परिवार से मिलाने हेतु कार्रवाई की गई। वहीं बच्ची के मिलने के बाद मां ने पुलिस का धन्यवाद किया।