खलीलाबाद: बगहिया वार्ड न 2 में विकास न होने से नाराज लोगों ने सड़क पर धान की रोपाई कर किया अनोखा प्रदर्शन
खलीलाबाद नगर पालिका के वार्ड नंबर-2 बगहिया में विकास कार्य न होने से नाराज लोगों ने रविवार को सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। जलभराव, टूटी सड़क और कचरे से परेशान लोगों ने बताया कि नगर पालिका में शामिल हुए करीब 10 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क, नाली और सफाई की व्यवस्था नहीं सुधरी। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन और जिलाधिकारी से शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की।