डौण्डीलोहारा: नैनो उर्वरक से उत्पादन में वृद्धि, किसान महमुद हसन को मिला लाभ
डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम फिरतुटोला निवासी किसान महमुद हसन अंसारी नैनो उर्वरक का उपयोग कर खेती में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। सात एकड़ भूमि पर खेती करने वाले महमुद हसन ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में नैनो उर्वरक के प्रयोग से धान, चना और गेहूं की फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन में वृद्धि हुई है।