धामपुर: नहटौर कोतवाली देहात मार्ग पर गांव सीकरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे कोतवाली देहात मार्ग पर गांव सीकरी के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।बताया जाता है कि राजा का ताजपुर निवासी अंकित कुमार हरिद्वार से बाइक से घर लौट रहा था।गांव सीकरी के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।राहगीरो ने उसे सीएचसी नहटौर में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया।