आंवला: आंवला के आसपुर में दो दिन से जारी भूख हड़ताल खत्म, एसडीएम के आश्वासन पर मामला हुआ सुलझा
Aonla, Bareilly | Jun 11, 2026 तहसील आंवला के गांव आसपुर में ग्राम समाज की भूमि और तालाब पर अवैध कब्जे, साथ ही तालाब की साफ-सफाई न होने के विरोध में पिछले दो दिनों से जूना अखाड़े के बाबा गणेश गिरी महाराज भूख हड़ताल पर थे। गुरुवार देरशाम साढे पांच बजे एसडीएम विदुषी सिंह के आश्वासन के बाद यह हड़ताल समाप्त हो गई।