शाहपुरा: शहपुरा और आसपास के इलाकों में दो दिन से अच्छी बारिश, किसानों के खिले चेहरे
शहपुरा और आसपास के इलाकों में दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही है जिसके चलते धान और मक्के की फसल पर काफी असर हुआ है और इसको काफी फायदा हुआ है। किसानों ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि लगातार हो रही बारिश से धान और मक्के की फसल को संजीवनी मिली है और फसल अच्छी तरह पककर तैयार होगी। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले समय में ऐसी ही बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।