डूंगला: बड़ीसादड़ी में एनीमिया मुक्त भारत के तहत आयोजित किया गया हीमोग्लोबिन जांच शिविर
बड़ीसादड़ी खंड में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर हीमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर शुरू पहल में लक्ष्मीपुरा, पुलामंगरा और पीएम श्री बालिका विद्यालय में छात्र-छात्राओं की जांच की गई।