मंदसौर: मंदसौर नगर पालिका लोक अदालत में जलकर-संपत्ति कर पर छूट, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
मंदसौर नगर पालिका में 9 मई को नेशनल लोक अदालत के तहत जलकर व संपत्ति कर बकायादारों को छूट दी जा रही है। 50 हजार तक बकाया पर 100% और 1 लाख तक पर 50% छूट मिल रही है,करीब 16 करोड़ बकाया है, जबकि 50 लाख की वसूली की संभावना है। सुविधा के लिए टेंट, पेयजल व कूलर की व्यवस्था की गई है,