करहल: करहल क्षेत्र में अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
करहल थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में अवैध मिट्टी के खनन होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं जेसीबी के द्वारा अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। अवैध मिट्टी के खनन होने का वीडियो वायरल होने के बाद करहल थाना पुलिस ने मामले में जांच कर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर बात कही है।