सासाराम: अवैध एवं ओवरलोड बालू लदे दो ट्रैक्टरों को धौडाढ़ थाने की पुलिस ने किया जब्त, अग्रिम कार्रवाई जारी
पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को अवैध एवं ओवरलोड बालू लदे होने पर जब्त किया है। पहली कारवाई में मेदिनीपुर से एनएच-2 की तरफ आ रहे बिना रजिस्ट्रेशन के एक महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर को जब्त किया गया। वहीं बुढ़वा महादेव के पास से पुलिस ने फर्गुसन कंपनी के दूसरे ट्रैक्टर को जब्त किया है।