सासाराम: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सासाराम के कलेक्ट्रेट में आगामी पर्व के विधि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
सासाराम के कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम के कार्यालय कक्ष में आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व पर विधि व्यवस्था के संधारण के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।