महोबा: कबरई पुलिस टीम ने ग्राम मकरबई से दहेज एक्ट की वांछित महिला को किया गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Jun 3, 2026 थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित चल रही 55 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। SP शशांक सिंह के निर्देश पर चल रहे अभियान में SO सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया की टीम में व0उ0नि0 अनुरुद्ध प्रताप सिंह, का0 प्रदीप यादव व म0आ0 पिंकल सिंह के साथ ग्राम मकरबई से लीला पत्नी बाबूलाल श्रीवास को पकड़ा। विधिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया।