दुर्ग में खेल विकास का नया अध्याय लिखने की तैयारी!
आज जिला क्रीड़ांगन समिति की बैठक में बीसीसीआई द्वारा प्रस्तावित आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्यों एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। भूमि हस्तांतरण, अनुबंध प्रक्रिया, अतिक्रमण हटाने एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा हुई।
यह प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम केवल एक खेल परिसर नहीं, बल्कि दुर्ग के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला केंद्र बनेगा। इससे प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
हमारा संकल्प है कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ समयबद्ध रूप से पूर्ण हों और दुर्ग प्रदेश का एक प्रमुख खेल केंद्र बनकर उभरे।
#Durg #CricketStadium #BCCI #SportsDevelopment #DurgProgress
Durg, Chhattisgarh | Jun 16, 2026