किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि खरीफ सीजन में किसानों को आवश्यकतानुसार खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही जलाशयों में सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध रखने, स्कूल खुलने पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।
सुशासन, कृषि विकास और जनहित के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।
#DurgDivision #Agriculture #Kharif2026 #FarmersFirst #GoodGovernance