सतना, 09 मई 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ शनिवार को जिला न्यायालय परिसर सतना में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा मा सरस्वती व महात्मा गांधी के छाया चित्र में पुष्पर्पित कर किया गया।