लखीमपुर: बेहजम पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा-बहू घायल
लखीमपुर खीरी जिले में बेहजम पुलिस चौकी के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बालकराम अपनी पत्नी और मां बिलासा देवी के साथ घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान बेहजम पुलिस चौकी के निकट एक तेज रफ्तार चार पहिया कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।