पटना ग्रामीण: नियोजन भवन में रोजगार कैंप का आयोजन, 40 युवाओं को मिली नौकरी
युवा रोजगार एवं कौशल विभाग के तरफ से बिहार के युवाओं के लिए नियोजन भवन में मंगलवार को रोजगार कैंप लगाया गया, जिसमें 40 लोगों का चयन कर नौकरी दी गई। वहीं मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे नियोजन भवन में भारी संख्या में युवाओं की भीड़ नजर आई यह सभी युवा यहां कैंप में नौकरी के लिए पहुंचे थे। बता दें कि युवा रोजगार एवं कौशल विभाग युवाओं को रोजगार देने की पहल करते हुए