धार: कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर धार में कांग्रेस का हंगामा, पुतला दहन
Dhar, Dhar | Sep 27, 2025 धार में कांग्रेस का हंगामा, कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर पुतला दहन।शनिवार शाम 4 बजे धार जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।दरअसल, विजयवर्गीय ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी के बीच सार्वजनिक स्नेह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।