धार: धार में सोयाबीन खरीदी के नाम पर व्यापारी से ₹3.62 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस ने इंदौर-मंदसौर के 6 लोगों पर मामला दर्ज किया
Dhar, Dhar | Sep 27, 2025 धार शहर के एक व्यापारी से सोयाबीन खरीदी के नाम पर 3 करोड़ 62 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मंदसौर और इंदौर के व्यापारियों ने एक फर्म के जरिए सोयाबीन खरीदी तो की, लेकिन तय समय पर भुगतान नहीं किया। जब व्यापारी ने राशि मांगने के लिए संपर्क किया, तो उसे धमकी दी गई और मारपीट भी की गई। कोतवाली पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।