धार: कुमारूण्डी में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मूंग फसल की कटाई एवं भण्डारण प्रबंधन पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Dhar, Dhar | Sep 26, 2025 कृषि विज्ञान केंद्र धार द्वारा मूंग की फसल में आदिवासी उपयोजना अंतर्गत, अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के तहत मूंग फसल की कटाई एवं भण्डारण प्रबंधन विषय पर दिनांक दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम कुमारूण्डी में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.एस. चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।