धार: धार में कांग्रेस पार्षदों ने रावण दहन आयोजन में भ्रष्टाचार रोकने के लिए नगर पालिका सीएमओ को ज्ञापन सौंपा
Dhar, Dhar | Sep 27, 2025 धार शहर में विगत वर्ष रावण दहन कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था और कथित भ्रष्टाचार की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अजय डॉ. मनोहर सिंह ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी, पार्षद ईश्वर सिंह ठाकुर, और पार्षद सारिका अजय सिंह ठाकुर ने नगर पालिका सीएमओ विश्वनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा।