गुना नगर: क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिलाने वाले चंदेरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, कैंट थाना पुलिस ने अब तक 10 को पकड़ा
गुना जिले में क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। 7 अप्रैल को हितिका वासल ने बताया, बीते रोज अशोकनगर जिले के चंदेरी ललितपुर निवासी तीन आरोपी गिरफ्तार किए है। 4 अप्रैल को एक आरोपी ने 13 लोगों की गैंग का खुलासा किया था। गुना के कोतवाली, कैंट और बमोरी पुलिस ने अब तक क्रिकेट मैच सट्टा के 10 आरोपी पकड़े हैं। 5, 6 FIR दर्ज की गई है।