पोहरी: झाड़ियों में लाबारिस हालात में मिला एक दिन का नवजात शिशु,ग्रामीणों ने डायल-112 की मदद से अस्पताल भेजा
Pohri, Shivpuri | Jun 30, 2026 खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम अगर्रा की है। जहा झाड़ियों में लाबारिस हालत में नवजात शिशु के मिलने से हड़कंप मच गया।नवजात की झाड़ियों में रोने की आबाज सुनकर ग्रामीणों ने उसे झाड़ियों से उठाया, गाव के चौकीदार सुखवीर सैन ने डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस टीम ने नवजात शिशु को मंगलवार सुबह 7 बजे पोहरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।