चौपारण में गौभक्तों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम गौसम्मान अभियान का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ संरक्षण, तस्करी पर रोक और गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की गई। बीडीओ ने ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया।