भाजपा में हरीश चमोली की नई पारी, प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रभारी बने
भाजपा में हरीश चमोली का बढ़ा कद, प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग की कमान सौंपी गई
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए हरीश चमोली को प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर हरीश चमोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन और मीडिया के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को तथ्यात्मक एवं प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना रहेगी।
#HarishChamoli #BJPUttarakhand #MahendraBhatt #MediaDepartment #Uttarakhand #BJP
Dehradun, Dehradun | Jul 12, 2026