देहरादून: भारी बारिश से पुश्ता ढहा, 4-5 मकान क्षतिग्रस्त; डीएम रात में ही पहुंचे मौके पर
*बारिश से पुश्ता ढहा, चार-पांच मकान क्षतिग्रस्त; डीएम रात को ही मौके पर पहुंचे*
*देहरादून 12.07.2026(सू. वि.)*
जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच विगत शनिवार देर सांय करीब 9:30 बजे के आसपास पठरिया पीर क्षेत्र की विजय कॉलोनी स्थित नई बस्ती क्षेत्र में एक पुश्ता भरभराकर ढह गया। पुश्ते की दीवार नीचे बने मकानों पर गिरने से चार से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमें एक महिला के दबने की भी सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देर रात को ही मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।
जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल भी मौके पर पहुंच और राहत अभियान के दौरान मलबे में दबने की सूचना पर तत्काल खोजबीन की गई।
हादसे में नई बस्ती विजय कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय श्रीमती विमला देवी पत्नी �