इटारसी: मंगला एक्सप्रेस के जनरल कोच में मोबाइल चोरी का विरोध करने पर दो यात्रियों पर चाकू से हमला,जीआरपी ने अस्पताल पहुंचाया
भोपाल से मुंबई जा रही मंगला एक्सप्रेस के जनरल कोच में मोबाइल चोरी का विरोध करने पर दो यात्रियों पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल लोगों को इटारसी जीआरपी ने बुधवार गुरुवार दरमियानी रात करीब 12.15 बजे तक कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का इलाज जारी है। यह वारदात बुदनी के जंगल में चलती ट्रेन में हुई।