गुमला: पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर युवक का मोबाइल लेकर फरार
Gumla, Gumla | Apr 19, 2026 सिसई रोड तालाब के पास मोबाइल छिनतई की एक घटना सामने आई है। स्कूटी सवार युवक पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर एक छात्र से मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना के बाद रविवार की शाम पीड़ित छात्र प्रिंस टोप्पो ने गुमला थाना में लिखित आवेदन दिया। बताया गया कि प्रिंस टोप्पो मूल रूप से गढ़वा जिला का निवासी हैं और गुमला में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है।