चिरमिरी: चिरमिरी में एसईसीएल क्वार्टर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹17 हजार का माल बरामद
चिरमिरी के एकतानगर गोदरिपारा में एसईसीएल क्वार्टर का ताला तोड़कर 17 हजार रुपये के माल की चोरी के आरोप में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और चोरी में उपयोग किया गया सब्बल बरामद हुआ है। पुलिस अभी एक अन्य फरार आरोपी की तलाश कर रही है।