हरदोई: जिले में दो बच्चियों की अलग-अलग हादसे में हुई मौत, शनिवार को दोनों का हुआ पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Mar 30, 2024 जिले में अलग अलग हादसों में दो बच्चियों की मौत हो गई। पहली घटना सांडी इलाके में हुई, जहां रामप्रताप की पुत्री प्रियंका गांव के दूसरे बच्चों के साथ नहर के किनारे खेल रही थी। उसी बीच पैर फिसलने से वह नहर में डूब गई। दूसरी घटना करकचमऊ में हुई, जिसमें रामलखन की पुत्री वर्षा को कार ने रौंद दिया।