हरदोई: जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट ने डायलिसिस सेंटर के कर्मचारी पर मरीज से ₹2000 मांगने का लगाया आरोप
Hardoi, Hardoi | Mar 30, 2024 शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट सर्वेन्द्र कुमार ने उनके मरीज से जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर के कर्मचारी द्वारा ₹2000 मांगने का आरोप लगाया है। चीफ फार्मासिस्ट सर्वेन्द्र कुमार ने बताया कि उनका एक मरीज मुन्ना मल्लावां से आया था, उससे रुपए मांगे गए और नहीं देने पर उसे भगा दिया गया।