हरदोई: मझिला में युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या किए जाने के संबंध में एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Mar 30, 2024 हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र में 35 वर्षी युवक हरिराम ने अवैध शास्त्र से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। घटना की सूचना के बाद तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। मृतक का पंचायत नामा भरने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।