हरदोई: बीजेपी कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष,आबकारी मंत्री एवं जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में 800 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की
Hardoi, Hardoi | Mar 30, 2024 बीजेपी कार्यालय पर शनिवार दोपहर 1 बजे क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र,आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में 800 लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते कारवां को रोकने की शक्ति विपक्ष में नहीं है।