हरदोई: डीएम ने पुलिस लाइन से कार्यक्रम विभाग व प्रोबेशन विभाग द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई
Hardoi, Hardoi | Mar 30, 2024 डीएम ने पुलिस लाइन से कार्यक्रम विभाग व प्रोबेशन विभाग द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा होते हुए गाँधी भवन में समाप्त हुई। डीएम ने गांधी भवन परिसर में भारी संख्या में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।